फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A committee formed to investigate ruckus at Jawahar Navodaya Vidyalaya Hathras

Jawahar Navodaya Vidyalaya: हंगामे की जांच को बनी कमेटी, सीनियर ने जूनियर को उकसाया था

Wed, 30 Jul 2025 12:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:17 AM IST
सार

28 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के छात्रों ने कासगंज रोड पर खेमगढ़ी टोल प्लाजा के निकट प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में पंखे खराब पड़े हैं। बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है। खाने के लिए रोटी मशीन से बनती है और वह कच्ची होती है।

विज्ञापन
A committee formed to investigate ruckus at Jawahar Navodaya Vidyalaya Hathras
जवाहर नवोदय विद्यालय के परेशान छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के छात्रों के हंगामे के बाद अब विद्यालय में कक्षा-6 व 7 के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जा रही है। काउंसिलिंग में सामने आया है कि कक्षा 12 के कुछ छात्रों ने इन सभी छात्रों को हंगामे के लिए उकसाया था। 

विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने माना है कि कुछ कमियां तो थीं, लेकिन इन कमियों को तूल देकर छात्रों को उकसाया गया और उन्हें विद्यालय से बाहर ले जाकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से उप प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ काउंसिलिंग कर उनके बयानों को दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras News: जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे सड़क पर उतरे, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने बताया कि बच्चों की काउंसिलिंग की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इधर, अब विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। दूसरी ओर विद्यालय में अव्यवस्थाओं को दूर कराने के लिए डीएम राहुल पांडेय ने एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल को निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि 28 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के छात्रों ने कासगंज रोड पर खेमगढ़ी टोल प्लाजा के निकट प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में पंखे खराब पड़े हैं। बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है। खाने के लिए रोटी मशीन से बनती है और वह कच्ची होती है। कई बार इन अव्यवस्थाओं के बारे में शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं हैं। कई घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed