{"_id":"6583d7c4ef426ebccf0cbf76","slug":"a-bus-full-of-laborers-overturned-in-a-pit-in-hathras-sikandra-rao-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: मजदूरों से भरी बस गड्ढे में पलटी, 17 लोग घायल, दो घंटे में रेस्क्यू कर निकाली दबी सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: मजदूरों से भरी बस गड्ढे में पलटी, 17 लोग घायल, दो घंटे में रेस्क्यू कर निकाली दबी सवारी
Thu, 21 Dec 2023 11:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:44 AM IST
सार
उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही भट्टा मजदूरों से भरी बस हाथरस में सिकंदराराऊ स्थित एनएच 1,0अलीगढ हाईवे पर रात्रि दस बजे पटरी के किनारे गड्ढे में पलट गई। मजदूर बस के नीचे दब गए। कोतवाली पुलिस ने दो घंटे रेस्क्यू कर बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस को गड्ढे से निकालती क्रेन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बस भट्टा मजदूरों को लेकर उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही थी। 20 दिसंबर की देर रात एनएच 1 हाइवे अलीगढ़ मार्ग पर बस गड्ढे में जा गिरी। जिससे 17 मजदूर घायल हो गए। बस में सवार यात्री नीचे दब गए। पुलिस ने दो घंटे रेस्क्यू कर सवारियों को नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही भट्टा मजदूरों से भरी बस हाथरस में सिकंदराराऊ स्थित एनएच 1 हाइवे अलीगढ मार्ग पर रात्रि दस बजे पटरी के किनारे गड्ढे में पलट गई। मजदूर बस के नीचे दब गए। कोतवाली पुलिस ने दो घंटे रेस्क्यू कर बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। 21 दिसंबर की सबुह तीन बजे तक आवागमन सुचारू हो पाया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिसमें से पांच गंभीर घायलों को रात में ही अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अन्य घायलों का सीएचसी सिकंदराराऊ में उपचार किया गया।
विज्ञापन
ये हुए घायल
- करन पुत्र जयवीर उन्नाव
- कल्लू पुत्र लखन सिंह हरदोई
- सुधा देवी पत्नी रामप्रसाद उन्नाव
- अजय पुत्र जयवीर उन्नाव
- प्रवीण पुत्र राजेश उन्नाव
- किशोर कुमार पुत्र भगवान उन्नाव
- सावित्री पत्नी माधव उन्नाव
- अनीता पत्नी भैयालाल उन्नाव
- चमनलाल पुत्र गया प्रसाद उन्नाव
- कमलकिशोर पुत्र रामौतार उन्नाव
- अनीता पत्नी किशोर कुमार उन्नाव
- सुरेंद्र कुमार पुत्र चरण सिंह फ़िरोज़ाबाद
- अनमोल गौतम पुत्र बुद्ध लाल
- राजरानी पत्नी हरनाम मलिहाबाद
- श्रीदेवी पुत्री मुन्नीलाल उन्नाव
- संजू पुत्र शिवकुमार उन्नाव
- अनीता पत्नी अमरलाल उन्नाव