{"_id":"5ede795c8ebc3e9026270a7f","slug":"a-baby-child-from-electric-current-sadabad-news-ali235658470","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड में दौड़ रहे करंट से झुलस कर मासूम बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड में दौड़ रहे करंट से झुलस कर मासूम बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव शेरपुर में विद्युत करंट लगने से हुए हादसे में एक छह साल के मासूम बच्चे की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पर भी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव शेरपुर निवासी सचिन कुमार जो कि सादाबाद में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करता है, का छह वर्षीय मासूम बेटा तरूण कुमार अपने घर पर ही खेलते खेलते शौचालय के पास रखे टीनशेड के पास पहुंच गया। मृतक बच्चे के पिता सचिन ने बताया कि शौचालय के लिए जा रहा तार टीनशेड से टच हो गया, जिससे टीनशेड में करंट आ गया और इसी टीनशेड में दौड़ रहे करंट से तरूण गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। ग्राम प्रधान सुरेशचंद्र ने भी घटना को दुखद बताया।