फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पूरा पेमेंट करो, तब होगी हड़ताल खत्म

पूरा पेमेंट करो, तब होगी हड़ताल खत्म

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। छह महीने के मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे संविदा विद्युत कर्मियों और ठेकेदार के बीच गतिरोध और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने ऐलान किया है कि यदि 12 मई तक पूरा पेमेंट नहीं मिला तो वह क्र्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। फिर भी बात नहीं बनी तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। पांचवें दिन धरनास्थल पर पहुंचे संघ के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पांच दिन बाद भी विद्युत अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा कर्मियों के मानदेय के भुगतान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारी पूरी तरह ठेकेदारों के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। तभी तो उन्हें संविदा कर्मियों के हक की आवाज सुनाई नहीं दे रही, लेकिन अब उनकी मनमानी कतई नहीं चलने दी जाएगी। चाहे इसके लिए उन्हें कोई कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी संविदा विद्युत कर्मी मानदेय को लेकर 12 मई से क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। संविदा कर्मियों की हड़ताल से शहर में बिजली संकट और गहरा गया है। कर्मियों की कमी से शहर और क्षेत्र में हो रहे फाल्ट वक्त पर अटेंड नहीं हो पा रहे। कर्मियों के बिना अधिकारी भी लाचार बनकर रह गए हैं। जो फाल्ट एक घंटे में अटेंड हो जाना चाहिए, उसे दूर करने में 4 से 5 घंटे का वक्त लग जाता है, जिसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। शहर के पांच बिजलीघरों के अलावा देहात के भी कई बिजलीघर रामभरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed