फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   टेंडर में धांधली पर हंगामा

टेंडर में धांधली पर हंगामा

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सड़क निर्माण के टेंडरों में धांधली से नाराज लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के ठेकेदारों ने विभागीय दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। ठेकेदारों का आरोप था कि सत्ताधारियों के दबाव में अफसर ने 9 कामों में से सिर्फ चार कामों के टेंडर निकाले, जबकि पांच कामों के टेंडर जानबूझकर नहीं बेचे जा रहे। नाराज ठेकेदाराें ने पहले इस पर एक्सईएन से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और उसके बाद दफ्तर के बाहर नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में एक्सईएन को सभी टेंडरों की बिक्री का आदेश जारी करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग में बुधवार को सड़क निर्माण के लिए टेंडर की बिक्री की जा रही थी। यह टेंडर एक करोड़ की लागत के कुल 9 कामों के लिए बेचे जा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ चार कामों के ही टेंडरों की बिक्री शुरू कराई। बाकी कामों के टेंडर उन्होंने रोक दिया। ठेकेदारों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे अधिशासी अभियंता के पास पहुंच गए। एक्सईएन ने मजबूरी बताकर इन टेंडरों की बिक्री करवाने से मना कर दिया, इस पर ठेकेदार भड़क गए। ठेकेदारों का आरोप था कि सत्ताधारियों के दबाव में इन टेंडरों की बिक्री योजनाबद्ध तरीके से रुकवाई गई है। अधिकारी इन टेंडर को सत्ताधारियों के नजदीकियों को बांटने की कोशिश में हैं। नाराज ठेकेदारों ने एक्सईएन दफ्तर के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर एक्सईएन एसके वर्मा ने इन सभी ठेकेदारों को अंदर बुलाया और उन्हें बताया कि सभी कामों के टेंडर बिक रहे हैं। बाद में टेंडर मिलने पर ही ये ठेकेदार शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में प्रवेश यादव, विनोद रावत, श्वेतांक पचौरी, राजेश कुमार सिंह, राजवीर सिंह, चंद्रभान शर्मा, किशन सारस्वत, चौ. प्रेमपाल सिंह, मेंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed