{"_id":"7-22514","slug":"Hathras-22514-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-नकदी लूटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-नकदी लूटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे
Hathras
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली के ग्राम भड़पुरा के समीप रविवार को बाइक पर फेरी लगाकर समान बेचने वाले ग्रामीण से दो तमंचाधारी बदमाशों ने बाइक और 1,500 रुपये की नकदी लूट ली। वारदात से हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे बाद कपसिया मार्ग पर सघन कांबिंग कर दोनों बदमाशों को लूटी गई बाइक, दो तमंचों और डेढ़ हजार रुपये की नकदी के साथ कासगंज मार्ग पर बॉर्डर के पास दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के बाद बदमाशों ने गांव नगरिया से नोएडा से चोरी की गई एक अन्य बाइक बरामद करा दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं इनके तार अंर्तराज्यीय बाइक चोर गिरोह से तो नहीं जुड़े। बता दें कि अकराबाद थाने के ग्राम चांदपुर मिर्जा निवासी सुनील बाइक पर सामान लादकर गांव-गांव फेरी लगाकर बेचता है। रविार को वह गांव कपसिया में सामान बेचकर वापस लौट रहा था। रात्रि नौ बजे गांव भड़पुरा के समीप वीराने में दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और सुनील की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक के अलावा उसकी जेब में रखे 1,500 रुपये भी लूट लिए। सुनील ने कोतवाली आकर पूरी बात बताई तो पुलिस के होश उड़ गए। कई टीम बनाकर कासगंज मार्ग और कपसिया मार्ग पर सघन कांबिंग कराई गई। दो घंटे बाद ही दोनों युवक बाइक से अपने गांव सहावर (कासगंज) जा रहे थे। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देख हड़बड़ा गए। शक होने पर दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से दो तमंचेे 315 बोर और कारतूस बरामद हुए। थोड़ी देर में पता चला कि दोनों इस बाइक को लूटकर लाए हैं। पकड़े गए नारायण पचौरी और सत्यपाल निवासी सहावर कासगंज पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल हुई तो गांव नगारिया कपसिया में इनके रिश्तेदारों के यहां नोएडा से चुराई गई अपाचे बाइक और बरामद हुई।
विज्ञापन