फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नकली शैंपू के गोरखधंधे का खुलासा

नकली शैंपू के गोरखधंधे का खुलासा

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के कांशीराम टाउनशिप में नकली शैंपू बनाने के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। वहां एक गिरोह केमिकल को बड़ी शैंपू की कंपनियों की शीशियों में बंद कर उसे मार्केट में खपा देता था। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्य पकड़े हैं और सामान बरामद किया है। थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी को यह सूचना मिली कि कुछ शातिर कांशीराम टाउनशिप में नकली शैंपू का काम कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह शातिर नामी कंपनियों की शीशियों में अपने यहां का बना शैंपू भरकर उसे देहात के बाजार में बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कांशीराम टाउनशिप के एक क्वार्टर पर छापा मारा। वहां पुलिस को सनसिल्क, हैड एंड सोल्डर, पेंटीन, डब, क्लीनिक प्लस गार्नियर आदि कंपनियों की खाली व भरी शीशियां मिली। पुलिस को वहां एक टप में केमिकल भी मिला। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। इन पकड़े लोगोेें ने अपने नाम सोेनू, रवि निवासी कांशीराम टाउनशिप हाथरस, शब्बीर रोहई थाना चंदपा, इकबाल निवासी खंदौली बताए। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार के अनुसार पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी कंपनियोें के शैंपू की पुरानी शीशियों को कबाड़े आदि से खरीद लेते थे। उसके बाद नए इन शीशियों पर इन कंपनियों के लेबिल लगा देते थे, जोकि यह खुद तैयार कराते थे। इसके बाद इसकी देहात के मार्केट में खपत कर देते थे। नकली शैंपू बड़ी कंपनियों के लेबिल पर बाजार में बिक जाता था। पुलिस ने इस मामले में इन चारोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed