फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाई-बहन का अटूट प्रेम फिर साकार

भाई-बहन का अटूट प्रेम फिर साकार

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर और देहात में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के इस पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया तो भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया। शनिवार को भाई दूज पर्व की धूम रही। घरों में बहनों ने पूजा-अर्चना कर घर में चौकी स्थापित की। भाई को चौकी पर बिठाकर माथे पर मंगल तिलक कर मुंह मीठा कराया। गोला भी भेंट किया। पूजा की थाली में दीपक रख भाई की आरती उतार कर लंबी उम्र की भगवान से कामना की। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट और नकदी देकर रक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही शनिवार को हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपोत्सव का समापन हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन भाई और बहन एक साथ यमुना में स्नान कर यम फांस से मुक्ति पाने की कामना करते हैं। भाई दूज पर्व को लेकर सुबह से ही भाई अपनी बहनों के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहे। बहनों के घर आने पर उनका स्वागत किया। कुछ बहनें जो ससुराल से नहीं आ सकीं, वहां पर भाई खुद ही टीका कराने के लिए पहुंच गए। पर्व पर घर-घर में लजीज व्यंजन भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed