फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   4 दिन तक बंद रहेंगी बैंक

4 दिन तक बंद रहेंगी बैंक

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। एक बार फिर से अब आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को बैंक अवकाशों से जूझना पड़ेगा। 23 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक लगातार 4 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। आम उपभोक्ताओं को भी इन अवकाशों से पहले ही बैंक से लेन देन कर लेना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन

बैंकों में 23 अक्तूबर को रोशनी के पर्व दिवाली का अवकाश रहेगा। 24 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा तथा 25 अक्तूबर को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती के अवकाश के कारण बैंकें बंद रहेंगी और फिर उसके अगले दिन 26 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी होगी। इस कारण बैंकों में पूरे 4 दिनों तक अवकाश रहेगा। बैंकों की यह छुट्टियां त्योहारी सीजन में लोगों के खर्चों पर भी ब्रेक लगा सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि लोग 23 अक्तूबर से पहले ही बैंकों से लेन-देन कर लें। यही नहीं इन छुट्टियों से व्यापारिक गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ेगा। इधर, छुट्टियों के बाद बैंक कर्मचारियों पर भी काम का काफी अधिक दबाव होगा। अवकाश से एक दिन पहले और अवकाश समाप्त होने के अगले दिन बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं की भीड़ उमडे़ंगी। ऐसे में बैंकों में लेनदेन के लिए मारामारी के हालात भी पैदा होंगे। उपभोक्ता धननिकासी के लिए सिर्फ एटीएम के ऊपर ही निर्भर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed