{"_id":"7-22120","slug":"Hathras-22120-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी पर सात करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी पर सात करोड़ से बनेगा पुल
Hathras
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। काली नदी पर पुल बनने से अब वाजीदपुर इलाके के लोगों के लिए अलीगढ़ जिले में जाने के लिए नया रास्ता तैयार होगा। पूर्व एमएलसी एवं सपा प्रदेश सचिव डॉ. राकेश सिंह राना ने लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिलकर काली नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति करा दी है। पुल बनने से किसानों के लिए अब छर्रा अलीगढ़ जाना आसान हो जाएगा। अब तक नावों के जरिए अलीगढ़ जिले में जाना होता था। पुल निर्माण पर सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में जानकारी देते हुए राना ने कहा कि अब तक वाजीदपुर इलाके के लोगों को गंगीरी होकर अलीगढ़ जाने के लिए काली नदी को नावों से पार करना होता था, जिससे किसान अपनी फसलों को अलीगढ़ में जाकर नहीं बेच पाते थे। व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह को जाकर पूरी बात बताने पर उन्होंने पुल निर्माण के लिए आदेश कर दिए। पुल निर्माण पर सात करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अब हाथरस जिले के लोगों का वाया गंगीरी अलीगढ़ में प्रवेश आसान हो जाएगा।
विज्ञापन