{"_id":"7-22099","slug":"Hathras-22099-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछापों के यहां छापे, नहीं दिखा सके डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछापों के यहां छापे, नहीं दिखा सके डिग्री
Hathras
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सीएमओ ने शुक्रवार को झोलाछापों के यहां छापेमारी की। हसायन कस्बे में इन झोलाछापों के यहां छापे से खलबली मच गई। कई झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गए तो कई निरीक्षण में कागजात नहीं दिखा पाए। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने हसायन कस्बे में झोलाछापों के यहां छापेमार कार्रवाई की। इसकी भनक झोलाछापों को पहले ही लग गई। कई झोलाछाप वहां से भाग खड़े हुए। उसके बाद तीन झोलाछाप सीएमओ को अपनी दुकानों के बाहर खड़े हुए मिले। इनकी दुकानें बंद थीं। इन तीनोंसे जब सीएमओ ने लाइसेंस दिखाने को कहा तो यह लाइसेंस या कोई डिग्री नहीं दिखा पाए। उसके बाद सीएमओ ने हसायन सीएचसी का भी निरीक्षण किया। वहां सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। सलेमपुर की पीएचसी का भी सीएमओ ने निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था दुरुस्त मिली। रास्ते में हाथरस जंक्शन के निकट सीएमओ ने एक डॉक्टर के यहां निरीक्षण किया। उस पर बीएएमएस की डिग्री और लाइसेंस था। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि जो झोलाछाप बिना डिग्री के प्रेक्टिस कर रहे हैं, उनके खिलाफ नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन