फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   डांस में निष्कर्ष, गायन में विदुषी ने मारी बाजी

डांस में निष्कर्ष, गायन में विदुषी ने मारी बाजी

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में हाथरस डवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अजेंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. ओमवीर सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम संयोजक तारा चंद्र माहेश्वरी और सह संयोजक ललतेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। नृत्य और गायन प्रतियोगिता में जनपद भर के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। डांस में निष्कर्ष, प्रिया और राज के अलावा वंशिका, सान्या जैन, राधिका, लखन, सोनाली ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसी तरह गायन में भी विदुषी, ललित और आर्यन ने धमाल मचाया। देश प्रेम और भक्ति गीतों की ताल पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शहर के प्रमुख किराना व्यापारी चौ. मोहन सिंह की स्मृति में उनके पुत्र राहुल चौधरी ने जिले भर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। नृत्य प्रतियोगिता में निष्कर्ष प्रथम, प्रिया द्वितीय व राज तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में एसएसडी पब्लिक स्कूल की विदुशी वशिष्ठ प्रथम, सेकसरिया इंटर कॉलेज के ललित अग्रवाल द्वितीय और आर्यन विद्या मंदिर की उन्नति कौशिक तृतीय स्थान पर रहीं। अंताक्षरी प्रतियोगिता में पीबीएएस इंटर कॉलेज प्रथम, आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में विनोद रावत, अलका बंसल, कु. अलीफा, गोविंद वार्ष्णेय शामिल थे। सभी विजयी प्रतियोगी विद्यार्थियों को संयोजक तारा चंद्र माहेश्वरी, सह संयोजक ललतेश गुप्ता, संकल्प उपाध्याय, स्वागताध्यक्ष राहुल चौधरी और अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में तारा चंद्र माहेश्वरी और ललतेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed