फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आस्था और उल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व

आस्था और उल्लास से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व

Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले में हरियाली तीज का त्योहार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को सोलह शृंगार कर नवविवाहिताओं ने भगवान शिव और मां गौरी का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान घर-घर में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

हरियाली तीज को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर जारी हो गया। सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार किए। हरे रंग के परिधानों और चूड़ियां पहनकर मिट्टी से गौर बनाईं और फिर पूरे मनोयोग से माता गौरी और देवाधिदेव महादेव का पूजन हल्दी और चावल आदि सामग्री से किया। इस दौरान महिलाओं ने पूड़ी और पुआ का भोग भी मातारानी को लगाया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धानुसार 7, 11 और 21 पूड़ियां मंसी गईं। शाम को गौरी माता को झूला भी झुलाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पर्व पर शाम को घरों में गीत और मल्हारें भी गाई गईं।महिलाओं ने नाचते झूमते हुए मल्हार और सावन के गीत गाए। इस मौके पर झूला झूलने की परंपरा को भी निभाया गया। घर-घर में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed