{"_id":"7-20370","slug":"Hathras-20370-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के तानों से तंग आकर ब्लेड से पेट चीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के तानों से तंग आकर ब्लेड से पेट चीरा
Hathras
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। पत्नी के रोज-रोज के तानों से तंग आ कर 50 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को ब्लेड से अपना पेट काट डाला। पेट भी इतना काटा कि आंतड़िया बाहर निकल पड़ी। गम्भीर हालत में घायल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलिज भेजा गया है।
बता दें नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वहीद पुत्र अब्दुल सलाम को उसकी पत्नी अक्सर तंग करती थी। रोज-रोज वहीद को ताने तथा गालियां सुनने को मिलते थे। वो इन बातों से तंग आ गया तथा गुरुवार की प्रात: जैसे ही पत्नी ने तानों का दौर चालू किया वहीद से सहन नहीं हुआ तथा उसने घर में रखा ब्लेड निकाल कर पेट काटना शुरू कर दिया। पहल तो पत्नी मजाक समझी लेकिन जब खून बहने लगा आंत जमीन पर आ गिरी तब उसे होश आया। इसके पश्चात उसकी चीख सुन कर मोहल्ले वाले आ गए तथा गम्भीरावस्था में इसे सीएचसी लाया गया जहां से कि गम्भीर हालत के मददेनजर मेडिकल कॉलिज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां कि समाचार लिखे जाने तक इसकी दशा गम्भीर बनी हुई थी। मामले को लेकर समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।