{"_id":"7-17062","slug":"Hathras-17062-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट का मौन रखकर शहीदाें को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट का मौन रखकर शहीदाें को दी श्रद्धांजलि
Hathras
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहीद दिवस के मौके पर शहर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के रामबाग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। कॉलेज के पूरे स्टाफ के साथ सभी छात्र-छात्रा भी शामिल हुए। डॉ. आमौरिया ने अमर शहीदों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और राष्ट्रपिता के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प कराया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य निर्मला सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षिका और छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर देश के अमर शहीदों को नमन किया। डीआरबी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त और एमएलडीवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या शैलकांता गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने राष्ट्रपिता के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरुण शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर गोविंद उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, नवीन वर्मा, शारदा शर्मा, जागृति मित्तल, रितु अग्रवाल, हेमा गौड़, छवि गौड़ आदि थे।
विज्ञापन