फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राया मार्ग पर रसमई चौराहे के नजदीक वारदात

राया मार्ग पर रसमई चौराहे के नजदीक वारदात

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद। बदमाश जब चाहे, जहां चाहे वारदात को अंजाम दे देते हैं, लेकिन उनको पकड़ना तो दूर उनके बारे में भी पुलिस पता नहीं लगा पाती। अब बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार बदमाशों ने राया मार्ग स्थित रसमई चौराहे के पास पति-पत्नी को लूट लिया। बदमाश महिला से सोने के जेवरात उतरवा लिए। पति-पत्नी बाइक से मुरसान जा रहे थे। मथुरा के थाना बल्देव के गांव आघई निवासी प्रेमकिशोर लवानियां पुत्र गिरीश नारायण अपनी पत्नी के साथ अपनी बाइक से मुरसान के गांव खुटीपुरी जा रहा था। पति-पत्नी बाइक से राया मार्ग स्थित रसमई चौराहे से 100 मीटर पहले पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। हेलमेट पहने बदमाशों ने आते ही दंपति पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने प्रेमकिशोर की पत्नी से तीन सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की चाबी लूट लिए और भाग गए। बदमाशों की बाइक में नंबर भी नहीं था। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाशने के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed