{"_id":"7-11238","slug":"Hathras-11238-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की टेस्ट़िग को बुलंदशहर से बुलाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की टेस्ट़िग को बुलंदशहर से बुलाई टीम
Hathras
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पांच दिन पहले आग लगने से ठप हुआ गिजरौली का 33 केवी शहरी बिजलीघर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। आग से क्षतिग्रस्त हुईं दोनों ओसीबी की मरम्मत तो तीन दिन पहले ही हो चुकी है, लेकिन अभी तक वायरिंग और टेस्टिंग न होने से इन्हें चालू नहीं किया जा सका है।
अब अधिकारियों ने दोनों ओसीबी की टेस्ट़िग के लिए बुलंदशहर से स्पेशलिस्ट इंजीनियरों की टीम बुलाई है। यह टीम संभवतया बुधवार को यहां आकर गिजरौली बिजलीघर की टेस्टिंग करेगी। उम्मीद है कि बुधवार की शाम तक ही इन ओसीबी को चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल बिजलीघर से जुड़े तीनों फीडरों की सप्लाई पड़ोसी बिजलीघरों के भरोसे चल रही है। गौरतलब है कि आग लगने के बाद गिजरौली के शहरी बिजलीघर से निकलने वाले टाउन टू और किला फीडरों की बिजली को गिजरौली देहात के बिजलीघर पर शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि टाउन थ्री फीडर की सप्लाई नवीपुर बिजलीघर से जोड़ दी गई थी। तभी से इनकी सप्लाई वैकल्पिक व्यवस्था से ही चल रही है।