फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   टीम ने कच्ची शराब बरामद की

टीम ने कच्ची शराब बरामद की

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर अलीगढ़ तथा हाथरस की आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से कासगंज मार्ग स्थित गिहार बस्ती में छापा मारा। टीम ने यहां से कच्ची शराब बरामद की और हजारों लीटर लाहन बिखेर कर बर्बाद कर दिया। शराब बनाने वाले बर्तनों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। टीम ने इसके अतिरिक्त ग्राम बसई, मऊ, तथा भटीकरा में भी छापामारी की। नगर के कासगंज रोड पर गिहार समाज के लोग काफी संख्या में रहते है। पहले ये लोग जूतों पर पॉलिश, खस के पर्दे तथा स्कूलों में मेंढक सप्लाई का काम किया करते थे। ठेके की शराब से आधी कीमत को देखते हुए इस शराब की मांग बढ़ गई। इससे घर घर में कच्ची शराब बन कर बिकने लगी। यहां पर कई बार आबकारी विभाग ने छापा मारा तथा बर्तन के साथ हजारों लीटर लाहन बर्बाद किया गया, लेकिन कच्ची शराब का काम बंद नहीं किया। मंगलवार को अलीगढ़ की एक्साइज इंसपेक्टर चेतना सिंह तथा हाथरस के एक्साइज इंसपेक्टर डी के वर्मा ने पूरी टीम के साथ दोपहर में गिहार बस्ती में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई घरों में स्टोव पर लोहे के कनस्तरों में लाहन उबाला जा रहा था। छापा पड़ते ही पुरुष घर छोड़ कर भाग गए। महिलाएं इधर-उधर खड़ी हो गई। टीम ने हजारों लीटर लाहन नालियों में वहा कर नष्ट कर दी। कई लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने के बर्तन आदि में छेद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। इससे पूर्व ग्राम बसई में टीम में छापामारी की कार्रवाई कर लाहन नष्ट कर दी तथा कच्ची शराब को जब्त कर लिया। इसके पश्चात कोतवाली के कई ग्रामों में छापामारी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed