{"_id":"7-10244","slug":"Hathras-10244-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने 10 किलो चांदी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने 10 किलो चांदी लूटी
Hathras
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। मोहर्रम पर्व की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त पुलिस को बदमाशों ने फिर से चुनौती दे डाली। बाइक सवार दो बदमाशों ने मई-खंदौली मार्ग पर एक चांदी व्यवसायी को अपना निशाना बना लिया। बदमाश उससे 10 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इधर, गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यवसायी को उपचार हेतु आगरा ले जाया गया है।
शनिवार दोपहर गढ़ी अंता निवासी चांदी व्यवसायी श्रीपाल पुत्र रामबाबू करीब 10 किलो चांदी का तैयार माल लेकर स्कूटर से आगरा जा रहे थे। मई खंदौली मार्ग पर एक कोल्ड स्टोर के निकट पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने स्कूटर नहीं रोका और आगे चल रही कार में सवार लोगों से मदद मांगी। कार में भी बाइक सवार बदमाशों के साथी ही बैठे थे। उन्होंने कार से स्कूटर में टक्कर मार दी, जिससे श्रीपाल स्कूटर समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी दौरान बदमाश श्रीपाल से चांदी लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चांदी व्यवसायी को उपचार हेतु आगरा ले जाया गया।