फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर दुर्घटना से बची राजधानी

रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर दुर्घटना से बची राजधानी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सासनी। सासनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक फ्रैक्चर पर स्टेशन मास्टर की नजर पड़ने से 2301 अप हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्स. दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। अप रेलवे ट्रैक में सर्दी की वजह से हुए रेल फ्रैक्चर से चार अंगुल का गैप हो गया था। ट्रेन को पास देने के लिए प्लेटफार्म पर खड़े स्टेशन मास्टर समय सिंह मीणा ने रेल फ्रैक्चर देख कर आननफानन ट्रेन रुकवाई। इस वजह से पीछे चल रहीं आधा दर्जन सुपरफास्ट नॉन स्टॉप ट्रेनें रोकी गयीं। सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक दुरुस्त किया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका। उत्तर मध्य रेलवे के सासनी स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे राजधानी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए स्टेशन मास्टर झंडी दिखाने के लिए प्लेटफार्म की तरफ आये। अचानक उनकी नजर अप लाइन पर हुए रेल फ्रैक्चर पर पड़ी तो वह ठिठक गये। ट्रैक एक साइड पर बीच से चार अंगुल तक टूटा था। तत्काल उन्होंने सिग्नल लाल करा कर राजधानी को आउटर पर रुकवाने को कहा। इस बीच ट्रेन हाथरस से निकलने ही वाली थी लेकिन उसे वहीं पर रोक दिया गया। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर प्लेट लगा कर जोड़ा गया। ट्रैक पर 30 किमी की रफ्तार का कॉशन लगा दिया गया। पौने घंटे बाद 8.25 बजे राजधानी को सासनी से रवाना किया गया। इस दौरान पटना राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और टीएडीए सहित कुछ मालगाड़ियां भी पीछे के स्टेशनों में रुकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed