{"_id":"7-10160","slug":"Hathras-10160-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेडी कर्मी ने किया बीएसए कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेडी कर्मी ने किया बीएसए कार्यालय पर हंगामा
Hathras
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शराब के नशे में धुत होकर एक कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी से झगड़ने और सरकारी कागजातों को नष्ट करने की कोशिश भारी पड़ गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे निलंबित कर बीआरसी सासनी से अटैच कर दिया है। मंगलवार को बीआरसी हतीसा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी दुष्यंत कुमार शराब के नशे में धुत होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आया। इस दौरान कर्मचारी दिनेश कुमार से यह कर्मचारी झगड़ने लगा। इतना ही नहीं सरकारी रिकार्ड लेकर जा रहे इस कर्मचारी से यह कर्मचारी छीना झपटी कर उन्हें फाड़ने का प्रयास करने लगा। इससे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा हो गया। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बाहर निकलकर उक्त कर्मचारियों के बीच हो रही हाथा पाई को शांत कराया। इसकी शिकायत कर्मचारी दिनेश ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से लिखित रूप में कर दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे घोर अनुशासन हीनता मानते हुए इस कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच करने के लिए उप बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार गुप्ता को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन