{"_id":"7-10136","slug":"Hathras-10136-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसी बागला कॉलेज में स्नातकोत्तर की कट ऑफ लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसी बागला कॉलेज में स्नातकोत्तर की कट ऑफ लिस्ट जारी
Hathras
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर की मेरिट लिस्ट सूचना पट पर चस्पा कर दी गई। मेरिट लिस्ट देखने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। पीसी बागला डिग्री कॉलेज प्रशासन को स्नातक की तृतीय विषय की मार्कशीट आने का इंतजार था। मार्कशीट आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कट ऑफ मेरिट सोमवार को जारी कर दी। कॉलेज में एमकॉम के तीनों विषयों में 70-70 सीटों के लिए 350 से अधिक आवेदन फॉर्म आए। वहीं, एमए की 7 विषयों में से केवल 5 विषयों की ही मेरिट लिस्ट घोषित हो पाई। एमए के सातों विषयों में भी 70-70 सीटें निर्धारित हैं। एमए की भूगोल व संस्कृत विषयों की मेरिट लिस्ट संबंधित प्रवेश समिति द्वारा तैयार की जा रही है। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज और सरस्वती महाविद्यालय में पहले से ही नेट की मार्कशीट के हिसाब से ही स्नातकोत्तर की मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी।
विज्ञापन