फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   फर्जी कनेक्शनों की पड़ताल को जल्द पहुंचेगी जिले में एसआईटी

फर्जी कनेक्शनों की पड़ताल को जल्द पहुंचेगी जिले में एसआईटी

Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कनेक्शनों की पड़ताल को जल्द पहुंचेगी जिले में एसआईटी
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। फर्जी कनेक्शनों की पड़ताल के लिए जिले में जल्द एसआईटी आएगी। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में डार्क जोन होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने फर्जी कनेक्शनों का वितरण कर दिया। अब ऊर्जामंत्री ने जांच के लिए एसआईटी को नियुक्त किया है।

बता दें कि कई साल पहले जिले के कई ब्लॉक डार्क जोन में शामिल थे। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के करीब 12 सौ लोगों को फर्जी कनेक्शनों का वितरण कर दिया। इसका खुलासा मुख्य अभियंता ऑफिस की टीम ने किया। इसके बाद मामले की जांच विजिलेंस के हाथों में पहुंच गई। करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई, लेकिन उन पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अब ऊर्जामंत्री ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। अगले सप्ताह में एसआईटी की टीम बिजली कार्यालय में आएगी। इसकी सुगबुगाहट बिजली कार्यालय में सुनने को मिल रही है। टीम द्वारा पत्रावलियों के अलावा भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि जल्द फर्जी कनेक्शनों की जांच के लिए एसआईटी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed