{"_id":"5b4ce2af4f1c1b52748b5284","slug":"91531765423-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में एक करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में एक करोड़ का बजट पास
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्षेत्र पंचायत हाथरस की बजट बैठक सोमवार को ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। इन प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर बैठक में एक करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। खंड विकास अधिकारी गरिमा खरे व सहायक विकास अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का विस्तृत सार सदन में प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर ने ब्लॉक प्रमुख और कर्मियों के कार्य की सराहना की।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, श्याम प्रधान बेरगांव, इकवाल आदि मौजूद रहे। चतुर्थ राज्य वित्त योजनांतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाने के लिए प्रस्ताव सदन में रखे। जिसके सापेक्ष एक करोड़ रुपये लगभग व्यय करने का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन
इसका 35 प्रतिशत बीज गोदाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल व अन्य सरकारी कार्यालय की मरम्मत व संरक्षण पर व्यय किया जाएगा। शेष 65 प्रतिशत व्यय क्षेत्र पंचायत हाथरस की सीमांतर्गत निर्माण कार्यों, दो गांवों को परस्पर जोडने नाली इंटरलॉकिंग कार्य आदि पर व्यय किया जाएगा। बैठक में ओडीएफ पर विशेष चर्चा की गई एवं प्रति परिवार शौचालय बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी केके गौतम ने किया। इस मौके पर रामकुमार गोस्वामी, रवेंद्र सिंह यादव, हरिओम शर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।