{"_id":"5995da194f1c1ba50f8b4571","slug":"91502992921-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडिय़ों ने किया कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडिय़ों ने किया कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार और सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम अमित कुमार सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाए गए हैं कि अपर निदेशक प्रशासन के कक्ष में संघ की मांगों को लेकर जो समझौता हुआ था, उस पर डेढ़ माह बाद भी कोई अमल नहीं हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अक्तूबर 2016 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बढ़े हुए मानदेय का भुगतान किया जाए।
सबरी संकल्प अभियान के अंतर्गत मानदेय वृद्धि एवं सेवा शर्तों के सुधार के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। इस कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से विभागीय कार्य के अतिरिक्त सभी कार्य हटाए जाएं। बैठकों में बुलाए जाने पर यात्रा भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मीना कुमारी, रेखा दीवान, अंजू जैन, पार्वती, हरिप्यारी वर्मा, पूनम शर्मा, आवना बेगम, पुष्पलता, सुनीता राना, चंद्रकांता, निर्मला, शिमला, ऊषारानी, सुनीता चौधरी, मंजू शाह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।