Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Riya from Hathras is decorating homes in metropolitan cities with her skills.

Hathras News: अपने हुनर से महानगरों में घर सजा रहीं हाथरस की रिया

Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Riya from Hathras is decorating homes in metropolitan cities with her skills.
 रिया बांठिया द्वारा तैयार दिवाली के लिए तैयार किए गए उत्पात। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। शहर के घंटाघर निवासी रिया बांठिया अपने हुनर को देश के महानगरों तक पहुंचा रही हैं। उनके हाथों से सजे कलात्मक दीये, डिजाइनर कैंडल, तोरण और लटकन इस बार कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के घरों व आंगनों को रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिया ने यह सफर एक छोटे से शौक और दीपावली पर कुछ नया रचने की चाहत से शुरू किया था, लेकिन आज यह एक सफल घरेलू उद्यम का रूप ले चुका है। अपने परिवार के भरपूर सहयोग के साथ रिया ने आसपास की करीब आठ महिलाओं को अपने साथ जोड़ा है। ये ऐसी महिलाएं हैं, जो पहले अपने घरेलू काम निपटाने के बाद खाली वक्त में बैठी रहती थीं।
विज्ञापन

रिया ने उन्हें सजावटी वस्तुएं, इको-फ्रेंडली मोमबत्तियां, पारंपरिक गोटा-पट्टी व मोतियों से सजे तोरण और फैंसी लटकन बनाने का हुनर सिखाया। आज यह पूरी टीम मिलकर दिन-रात प्रीमियम डेकोरेशन उत्पाद तैयार करने में जुटी है, जिससे इन महिलाओं को घर बैठे सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की नई ताकत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगरों के खरीदारों को रिया के उत्पादों में दिखने वाला पारंपरिक भारतीय टच और फिनिशिंग बेहद आकर्षित कर रही है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये रिया ने अपने उत्पादों को डिजिटल बाजार में उतारा। देखते ही देखते दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के संभ्रांत परिवारों से थोक व खुदरा ऑर्डर आने लगे। आज स्थिति यह है कि दीपोत्सव के मद्देनजर रिया के पास महानगरों से इतने एडवांस ऑर्डर हैं कि उनकी पूरी टीम पैकेजिंग और शिपिंग में व्यस्त है।


जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ
रिया के साथ काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें त्योहार पर अपनी छोटी-छोटी जरूरतों या बच्चों के नए कपड़ों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। रिया की यह पहल शहर की अन्य युवतियों और गृहिणियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed