फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रांसपोटर्स ने दूसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल

ट्रांसपोटर्स ने दूसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल

Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोटर्स ने दूसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को भी जनपद के रिटेल, थोक और परचून ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने 90 प्रतिशत कारोबार ठप रखा। जिससे सरकार को ट्रांसपोटर्स की ताकत का एहसास कराया जा सके।आंदोलनकारी ट्रांसपोर्टर्स ने इस दौरान नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। आंदोलनकारियों का दावा है कि इस हड़ताल से शहर में भी करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है।

ट्रांसपोटर्स ने इस दौरान दावा किया कि इस हड़ताल का आगामी दिनों में व्यापार पर साफ असर दिखाई देगा। हड़ताली ट्रांसपोटर्स ने दावा किया कि इसका आने वाले समय में सरकार के राजस्व पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव होगा। जिससे सरकार को ट्रांसपोटर्स की न्यायोजित मांगों को मानवाने के लिए दबाव बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


ट्रांसपोटर्स ने आरोप लगाए कि प्रदेश में एक छोटे सिपाही से लेकर सरकारी अफसर व मंत्रियों तक ट्रांसपोटर्स का उत्पीडन किया जा रहा है। लेकिन अफसोस यह है कि इसके बावजूद भी आज तक इस व्यवसाय को उद्योग का दर्जा नहीं दिया जा सका। बल्कि नए नए कानून बनाकर ट्रांसपोटर्स का उत्पीडन किया जा रहा है। इस दौरान शहर में बाहर से आने वाले वाहनों को आराम से उतरने दिया। जिससे बाहर से आने वाले ट्रांसपोट को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी ठाकुर अजयपाल सिंह, किशनलाल शर्मा, अमित बंसल, सुमित बंसल, नवजोत शर्मा, दीपक शर्मा, बंशी पंडित, राकेश तिवारी, किशनालाल शर्मा, हरीश गुलाठी, अरुण जैन, रोहित गिरधर, प्रदीप सारस्वत, नरेंद्र वर्मा, लक्की, राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह, सौंनी सिंह, अमन जैन आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed