फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   80,000 prepaid customers have dues of Rs 12 crore.

Hathras News: 80 हजार प्रीपेड उपभोक्ताओं पर 12 करोड़ का बकाया

Sat, 31 Jan 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
80,000 prepaid customers have dues of Rs 12 crore.
जिले में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके साथ ही प्रीपेड उपभोक्ताओं पर लगातार बढ़ता बकाया बिजली निगम की चिंता बढ़ा रहा है। वर्तमान में जिले के लगभग 80 हजार प्रीपेड उपभोक्ताओं पर करीब 12 करोड़ रुपये का बकाया हो चुका है।
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए प्रेरित करना और बकाया की समस्या को कम करना था, लेकिन तकनीकी कारणों और प्रशासनिक आदेशों के चलते कई उपभोक्ता माइनस बैलेंस के बावजूद बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बकाया में खूब इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

विद्युत महकमे की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने में दिक्कत न आने पर प्रीपेड मीटर में बैलेंस समाप्त होने या माइनस में जाने के बावजूद कनेक्शन विच्छेदन नहीं किए जा रहे। इन निर्देशों के चलते अब बकाया वसूली पर निगम सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी नहीं ले पा रहा। उन्हें सिर्फ चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़े मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने बिजली खर्च और बैलेंस की नियमित निगरानी कर सकें।



2.30 लाख में से 92 हजार लगे स्मार्ट मीटर

जिले में अब तक करीब 92 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 2.30 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। यदि बकाया की स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पाया तो भविष्य में उनके कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे बिल व मेसेज

विद्युत महकमे की ओर से पहले स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, उसके बाद चुपचाप कनेक्शन प्रीपेड किया जा रहा है। बकाया बढ़ने का मुख्य कारण यही है। प्रीपेड कनेक्शन होने के बाद बिल घर पहुंचाए जाने का प्रावधान नहीं है। वहीं कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मेसेज भी नहीं आ रहे। ऐसे में उपभोक्ताओं को पता ही नहीं है कि उन पर कितना बकाया हो रहा है।





जिले में करीब 92 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिन्हें लगातार प्रीपेड किया जा रहा है। इस कारण बकाया बढ़ रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। बकाया जमा करने के लिए घर-घर जाकर ऊर्जावान व यूपीपीसीएल एप के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने कनेक्शन पर बिल संबंधी जानकारी आसानी से मोबाइल पर प्राप्त कर सकें।
-अजीत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed