{"_id":"6615812c5f5345d965026827","slug":"70-personnel-remained-absent-in-election-training-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: प्रशिक्षण में 70 कार्मिक रहे गैरहाजिर, एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: प्रशिक्षण में 70 कार्मिक रहे गैरहाजिर, एफआईआर के आदेश
Tue, 09 Apr 2024 11:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:26 PM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडनीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए मतदान कार्मिकों को प्रथम चरण के दूसरे दिन संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। 70 कार्मिक गैरहाजिर रहे। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर कार्मिकों को अपनी शंकाओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि मतदान में सभी कार्मिकों की अहम भूमिका है, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी की अहमियत को समझकर प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल करें, ताकि सकुशल मतदान कराने में उन्हें कोई असुविधा न हो। डीएम ने परियोजना निदेशक को मतदान के लिए तैनात कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को बूथ पर पोलिंग एजेंट की तैनाती, मतदान के लिए ईवीएम तैयार कर सील करने, पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य जरूरी प्रक्रिया एवं अभिलेखों को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
मतदान में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों की अहम भूमिका बताते हुए डीएम अर्चना वर्मा ने टीम भावना से निर्विघ्न मतदान सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से कहा कि डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान अवश्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडनीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।