फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A shortage of coaches in the stadium, yet the youngsters are making waves in sports.

Hathras News: स्टेडियम में गुरुओं का अकाल, फिर भी खेल में झंडे गाड़ रहे लाल

Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A shortage of coaches in the stadium, yet the youngsters are making waves in sports.
बागला कॉलेज मैदान में दौड़ लगाते युवा। संवाद - फोटो : Samvad
देश भर में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हाथरस के उन युवा एथलीटों का जज्बा काबिले तारीफ है, जो कोच और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलों में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में केवल चार खेल (जूडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल और भारोत्तलन) के कोच तैनात हैं, जबकि हॉकी सहित कई प्रमुख खेलों के पद खाली हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव (जूड़ो कोच) और एथलेटिक्स कोच अंसार हुसैन (एनआईएस एवं लेवल-1 कोच) जैसे प्रशिक्षक सीमित संसाधनों में प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। कोच अंसार हुसैन स्टेडियम में आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव गिजौली के प्रिंस ने 100 मीटर में जीता राष्ट्रीय रजत
गांव नगला गिजौली के किसान देवेंद्र सिंह के पुत्र प्रिंस चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर हाथरस का नाम रोशन किया है। करन सिंह जनता इंटर कॉलेज तसींगा में हाईस्कूल (अंडर-16) के छात्र प्रिंस ने ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। वर्ष 2025 में जिला और अलीगढ़ मंडल स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर में स्वर्ण पदक। शाहजहांपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण, 200 मीटर में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। ताजपुर ग्राउंड में अभ्यास करने वाले प्रिंस को कबड्डी खेलने वाली अपनी चचेरी बहन अंकिता से प्रेरणा मिली। कोच सोमेश भारंगर के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से प्रिंस का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में चमकीं शालू, यूपी ओपन स्टेट में जीता रजत
जिले की युवा एथलीट शालू चौधरी ने अपनी मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर पदक जीतकर साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। शालू ने 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में आयोजित 61वीं यूपी ओपन स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। जेपी डिग्री कॉलेज कोटा से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहीं शालू के बड़े भाई अजीत कुमार बी.टेक कर रहे हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को देती हैं। उनका सपना अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का है।


लवकेश ने एक किमी दौड़ में पाया पहला स्थान
गांव मढ़ाका निवासी किसान पुत्र लवकेश चौधरी पिछले चार वर्षों से एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। जेके इंटर कॉलेज तामसी में पढ़ने वाले लवकेश ने 23 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित स्टेट लेवल प्रतियोगिता के अंडर-18 (जूनियर वर्ग) एक किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं से शुरुआत कर लवकेश ने राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया। रक्षाबंधन पर सादाबाद के गांव झगरार में होने वाली दौड़ में भाग लेने के साथ-साथ अब लवकेश पूरी शिद्दत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed