फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बेसिक के स्कूलों में 15 फीसदी नामांकन बढ़ाने में प्रधानाध्यापकों के छूट रहे पसीने

बेसिक के स्कूलों में 15 फीसदी नामांकन बढ़ाने में प्रधानाध्यापकों के छूट रहे पसीने

Thu, 02 May 2019 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बेसिक के स्कूलों में 15 फीसदी नामांकन बढ़ाने में प्रधानाध्यापकों के छूट रहे पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घनश्याम सिंह

परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती को लेकर शासन गंभीर है। तभी तो इस बार शासन द्वारा बेसिक के स्कूलों में 15 फीसदी नामांकन वृद्धि का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रधानाध्यापकों को पसीने छूट रहे हैं। नामांकन वृद्धि होना तो दूर, पिछले साल का लक्ष्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

पिछले वर्ष बेसिक के स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक के 86,970 और कक्षा छह से आठवीं तक के 31,338 (कुल 1,18,308) छात्रछात्रा नामांकित थे। इस नामांकन में शासन ने 15 फीसदी की वृद्धि कराए जाने का बीएसए को लक्ष्य दिया है। अप्रैल का पूरा महीना बीत गया। लक्ष्य के सापेक्ष अभी नामांकन की स्थिति शून्य है। बीएसए इस लक्ष्य को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई पत्र भी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक नामांकन के पिछले वर्ष के आंकड़ों के बराबर भी छात्र संख्या नहीं हो सकी है। इसे लेकर प्रधानाध्यापकों के पसीने तो छूट ही रहे हैं। इस बात को लेकर विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं, क्योंकि नामांकन में 15 फीसदी की वृद्धि कराए जाने का लक्ष्य शासन ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एबीएसए को जारी किया पत्र
बीएसए ने मंगलवार को फिर से एक पत्र सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पोर्टल को देखने से पता चला है कि जनपद में नामांकन वृद्धि संतोषजनक नहीं है। 15 फीसदी नामांकन वृद्धि कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एबीएसए, प्रधानाध्यापकों को किया जाएगा सम्मानित
जिन स्कूलों में सर्वे में चिह्नित सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन करते हुए वर्ष 2018-19 के नामांकन के सापेक्ष न्यूनतम 15 फीसदी की वृद्धि होगी, उनमें से प्रत्येक विकास खंड के एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले के एक सर्वश्रेष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

ये है नामांकन बढ़ाने का फ्लो-चार्ट
आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण, उसके बाद बच्चों का पंजीकरण, उपलब्धि स्तर का मूल्यांकन, विद्यालय में आयुसंगत कक्षा में नामांकन, उपलब्धि स्तर के अनुसार विशेष प्रशिक्षण/शिक्षण और फिर ठहराव एवं कक्षा की मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ना।

17,746 नए बच्चों का कराना है नामांकन
वर्ष 2019.20 में बेसिक के स्कूलों में जो 15 फीसदी नामांकन वृद्धि का लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुसार कुल 17,746 नए बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराया जाना है, जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक 13,046 और कक्षा छह से आठवीं तक 47,01 बच्चों का नामांकन नए सत्र में किया जाना है।


स्कूलों में 15 फीसदी नामांकन बढ़ाए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। अभी नामांकन वृद्धि की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसलिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य को पूरा करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक और जनपद स्तर पर एक खंड शिक्षा अधिकारी को पुरस्कार दिया जाएगा।
-हरीशचंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed