फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सीएससी केंद्रों के माध्यम से होगी बूथों की वेबकास्टिंग

सीएससी केंद्रों के माध्यम से होगी बूथों की वेबकास्टिंग

Sun, 07 Apr 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीएससी केंद्रों के माध्यम से होगी बूथों की वेबकास्टिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिले के 134 बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रकिया पर सीधी नजर रखी जाएगी। यह वेबकास्टिंग सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से कराई जाएगी। सीएससी संचालकों को मतदान कार्मिक बनाकर उनसे वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। शनिवार को नामित संस्था के लोगों ने एडीएम से मुलाकात कर वेबकास्टिंग के बारे में जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने जिले के 134 बूथों को वेबकास्टिंग के लिए चयनित किया है। इन बूथों पर मतदान के दौरान हर पल की लाइव वीडियो आयोग और कंट्रोल रूम में दिखाई देगी। आयोग की ओर से नामित संस्था ने शनिवार को एडीएम अशोक कुमार शुक्ला से मुलाकात की और वेबकास्टिंग से संबंधित पूरी जानकारी दी। नामित संस्था द्वारा ही कैमरे, टीवी एवं मैन पावर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान के दिन से तीन दिन पूर्व दो शहरी और दो ग्रामीण मतदेय स्थलों से कैमरों के माध्यम से लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी, ताकि तकनीकी कमियों को दूर किया जा सके। यह वेबकास्टिंग सीएससी के संचालकों के माध्यम से कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट में एक कक्ष वेबकास्टिंग के लिए अलग से बनाया जाएगा। यहां मतदान कार्मिक इन बूथों पर होने मतदान का सीधा प्रसारण देखेंगे और मतदान के दौरान कोई भी अव्यवस्था या घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे। तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए एक तकनीकी अधिकारी भी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed