फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   खुशखबरी: जल्द मिलेगी 30,540 किसानों को पीएम किसान सम्मान के दूसरे चरण की पहली किश्त

खुशखबरी: जल्द मिलेगी 30,540 किसानों को पीएम किसान सम्मान के दूसरे चरण की पहली किश्त

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: जल्द मिलेगी 30,540 किसानों को  पीएम किसान सम्मान के दूसरे चरण की पहली किश्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 30,540 किसानों को जल्द ही दूसरे चरण की पहली किश्त जारी हो जाएगी। केंद्र स्तर से यह डाटा ओके कर दिया गया है। अब आचार संहिता से पहले ही इन किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। वहीं कृषि विभाग की ओर लगातार किसानों का डाटा फीड किया जा रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 47,349 किसानों को पहले चरण में केंद्र सरकार की ओर पहली किश्त जारी की गई थी। इसके बाद कृषि विभाग की ओर दूसरे चरण में किसानों को इस योजना का लाभ दिए जाने के लिए डाटा की फीडिंग शुरू कर दी गई थी। विभाग की ओर से अब तक कुल 1,90,000 किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसमें से प्रदेश स्तर से 1,26,906 किसानों को पात्र मान लिया गया है। इस डाटा में से 1,16,512 किसानों के डाटा को विभाग के द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर कर प्रदेश सरकार भेज दिया गया है। अब इस डाटा में से 47,349 किसानों को पहले चरण में लाभ दिया जा चुका है। अब केंद्र सरकार की ओर से जिले के 30,540 किसानों को जल्द ही दूसरे चरण की पहली किश्त जारी की जाएगी। इस डाटा को केंद्र सरकार द्वारा ओके की मुहर लगा दी गई है। इन किसानों के खाते में आचार संहिता से पहले धनराशि आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि जल्द ही 30,540 किसानों के खाते में योजना की धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed