फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   104 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर

104 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर

Sun, 16 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
104 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी रोजगार मेले का आयोजन एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में किया गया। सेवायोजन विभाग द्वारा लगाए गए इस मेले 104 अभ्यर्थियों को चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

रोजगार मेले का उद्घाटन बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला सेवायोजन अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि सेवा योजन पोर्टल पर चार कंपनियां पंजीकृत हुई थीं, जिसके लिए 387 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन


इनको मेले में प्रतिभाग करने के लिए एसएमएस द्वारा सूचना दी गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 170 अभ्यर्थियों ने भी रोजगार मेले में प्रतिभाग किया, जिसमें उक्त चार कंपनियों के अलावा छह कंपनियों ने भी प्रतिभाग किया। कौशल विकास मिशन के 49 प्रशिक्षणार्थियों का कैंपस चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में श्रीराम पिस्टन रिंग्स लि. एवं विनुथना फर्टिलाइजर लि. द्वारा अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के उपरांत दोनों कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। इस प्रकार सेवायोजन विभाग एवं उप्र कौशल विकास मिशन के कुल 104 अभ्यर्थियों को चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किए गए।


मेले में आह्वान किया गया कि आगामी मेले के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। मेले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रवक्ता के अलावा बृजेश कुमार शर्मा, विजय गोस्वामी, सुशील कुमार यादव, बृजेश सिंह ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed