फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   555th birth anniversary of Shri Gurunanak Devji

श्री गुरुनानक देवजी की 555वीं जयंती: प्रभात फेरी, शबद कीर्तन में हुआ गुरु का गुणगान

Fri, 15 Nov 2024 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 09:58 PM IST
सार

गुरू नानक जयंती पर सुबह पांच बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में पंच प्यारों के साथ संगत ने गुरुनानक जी का गुणगान किया। इसके बाद गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे दिन गुरुनानक दरबार में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। अटूट लंगर भी बरताया गया।

विज्ञापन
555th birth anniversary of Shri Gurunanak Devji
गरुनानक जयंती पर अलीगढ रोड पर निकाली गई प्रभात फेरी - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरुनानक देवजी की 555वीं जयंती 15 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती महोत्सव को लेकर जनपद में कई आयोजन किए गए। इसमें सबसे बड़ा आयोजन शहर के गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में आयोजित किया गया। पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद शुक्रवार सुबह से ही बड़े आयोजन शुरू हो गए।

विज्ञापन

 
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार अलीगढ़ रोड पर गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। पिछले कई दिन से गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। हर रोज प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा था। 15 नवंबर को भी सुबह पांच बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में पंच प्यारों के साथ संगत ने गुरुनानक जी का गुणगान किया। 
विज्ञापन


इसके बाद शहर की नेहरू काॅलोनी के गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे दिन गुरुनानक दरबार में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। अटूट लंगर भी बरताया गया। बताया गया कि गुरु नानक देवजी का जन्म कार्तिक की पूर्णिमा को तलवंडी नानकदेव साहिब पाकिस्तान में हुआ था। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह व नानक सिंह ने कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धार्मिक कार्यक्रमों में समाजसेवी तजवंत कालरा, आशीष कालरा, कविश कालरा का बड़ा सहयोग रहा। गुलशन सूरी, त्रिलोचन सिंह, चमेल सिंह, सतनाम सिंह, पन्ना सिंह, सुरजीत सिंह, अश्वनी सूरी, हरवंश अतरेजा, सुरेश ग्रोवर, करतार सिंह, विजय भाटिया, गिरिराज सिंह, लव ग्रोवर, राजेश सिंह, निर्मल सिंह, केशव मलिक, तेज सिंह, शेर सिंह, दलवीर सिंह, केपी सिंह, किशन सिंह आदि के साथ हरवंश अरोरा के साथ पंजाबी समाज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed