फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   50 bottles of liquor caught from the forest of Manaura Police

पुलिस ने मनौरा के जंगल से पकड़ी 50 पेटी शराब

Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  हसायन।  (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो  हसायन।  (हाथरस)।  Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 50 bottles of liquor caught from the forest of Manaura Police
शराब - फोटो : Amar Ujala
हसायन कोतवाली पुलिस  ने सलेमपुर चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम गांव मनौरा गिरधरपुर के   जंगल में छापेमारी की। पुलिस ने हरियाणा प्रांत की अंग्रेजी शराब   की 50 पेटियां पकड़ लीं। वहीं शराब की तस्करी का आरोपी युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने भागे  हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसपी घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन में चल रहे अभियान में लगातार चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार की शाम एसओ हसायन प्रवीण कुमार सिंह गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली की निकाय चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा ब्रांड की शराब गांव किशनपुर के एक युवक द्वारा मंगवाई जा रही है। एसओ एसआई जितेंद्र सिंह चौहान, एचसीपी तेजेंद्र सिंह, शीलेश कुमार, जतिन कुमार और चंद्रशेखर के साथ गांव मनौरा में छापेमारी के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्हें मनौरा के निकट गिरधरपुर के रास्ते पर चलते समय एक युवक कुछ कार्टन एकत्रित करता हुआ दिखाई दिया तो एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि पुलिस को आते देखकर यह युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस को मौके पर 50 पेटियां हरियाणा प्रांत की शराब की रखी मिलीं। पुलिस ने इन पेटियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी, वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसओ ने बताया कि फरार युवक का नाम अनिल कुमार यादव निवासी किशनपुर थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके द्वारा मनौरा के जंगल में शराब को इकट्ठा करके रखा गया था, जिसे निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी थी। पुलिस के पहुंचने के कारण आरोपी शराब को ठिकाने लगाने से पूर्व ही भाग गया। एसओ ने बताया कि आरोपी पर पहले भी सिकंदराराऊ और हसायन थाने   में शराब की तस्करी के कई    मामले दर्ज हैं। 

कॉलेज के क्लासरूम में छिपाई गई शराब पकड़ी

आबकारी विभाग और मुरसान पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार आधी रात को मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में आरजी इंटर कॉलेज के एक क्लासरूम में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 21 पेेटियां बरामद कर लीं। पुलिस ने एक शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


पकड़ी गई शराब चुनाव में खपाने के लिए इकट्ठा की गई थी। इससे एक दिन पहले ही मुरसान पुलिस ने एक प्रत्याशी के बैंगन के  खेत में रखी शराब की 40 पेटियां बरामद की थीं। मुरसान एसओ डीके सिसौदिया ने बताया कि कॉलेज में शराब होने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कॉलेज में छिपाकर रखी गई दूसरे राज्य की शराब बरामद की गई। यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है। मौके     से राधाचरण दीक्षित पुत्र रामजीलाल दीक्षित निवासी जटोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के साथ मौजूद आबकारी टीम में मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार चंद्रा, पुंकेश कुमार  सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed