{"_id":"67df0e4ce7f1fb6d480fb912","slug":"48-teachers-will-retire-shared-their-experiences-hathras-news-c-56-1-hts1002-128899-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 48 शिक्षक होंगे सेवानिवृत, साझा किया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 48 शिक्षक होंगे सेवानिवृत, साझा किया अनुभव
विज्ञापन
जिले के 48 शिक्षक मार्च में सेवानिवृत हो जाएंगे। अपना अनुभव साझा करते हुए ये शिक्षक भावुक हो गए। बोले कि समय के साथ शिक्षा का दौर बदल रहा है। पुराने शिष्य अभी भी मिलते है तो चरण स्पर्श करते हैं।
समाज में गुरु और शिष्य की परंपरा को सबसे पवित्र माना जाता है। अभिभावक बड़े विश्वास के साथ अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय भेजते हैं। शिक्षकों के कंधों पर ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी होती है। इस साल मार्च में बेसिक शिक्षा विभाग के 30 व माध्यमिक शिक्षा परिषद के 18 शिक्षक सेवानिवृत हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनके पढ़ाए हुए कई विद्यार्थी समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हैं।
-- --
ये शिक्षकों के बोल-
विद्यालय में मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। कई विद्याथी सरकारी सेवा में उच्च पदों पर हैं। जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे। इस तरह के शिष्यों से हमें गौरव का अनुभव होता है। - संतोष गुप्ता, शिक्षक, सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
-- -
जब मैं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगवां सिकदराराऊ में तैनात किया गया था उस समय विद्यालय में छात्र संख्या काफी कम थी। नियुक्ति के बाद काफी प्रयास किए और विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी हो गई। - सत्यप्रकाश, शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, सिकंदराराऊ।