Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   450 patients of fever and diarrhea coming daily

Hathras News: रोजाना आ रहे बुखार-डायरिया के 450 मरीज, सात की मौत

Fri, 20 Sep 2024 07:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 20 Sep 2024 07:04 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतारें लग जाती हैं। ज्यादातर मरीज बुखार और डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बुखार और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में बेड भर गए हैं।

विज्ञापन
450 patients of fever and diarrhea coming daily
बागला जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का होता उपचार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में बारिश के साथ संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट दर्द, उल्टी दस्त व बुखार के प्रतिदिन करीब 450 मरीज आ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में इन बीमारियों से पीड़ित सात मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सक मरीजों को दवाओं के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतारें लग जाती हैं। ज्यादातर मरीज बुखार और डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बुखार और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में बेड भर गए हैं। दवा और पर्चा काउंटर के अलावा चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को परामर्श लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की इस भीड़ में उल्टी-दस्त पीड़ित बच्चे ज्यादा हैं। ओपीडी में प्रतिदिन सुबह से करीब 450 बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


बुखार व डायरिया से मौतों के आंकड़े
-31 अगस्त को रमनपुर निवासी एक वर्षीय देवांशी को एकाएक पेट दर्द उठने लगा। परिजन उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-15 सितंबर को अरविंद की डेढ़ माह की बेटी माही को उल्टी-दस्त हुए थे। दो दिन के उपचार के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने माही को मृत घोषित कर दिया।
-15 सितंबर को कांशीराम कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय रामचंद्र की बुखार के चलते मौत हो गई। रामचंद्र को पांच दिनों से बुखार आ रहा था।
-16 सितंबर को गांव रायतपुर निवासी प्रमोद की नौ महीने की बेटी निशू की उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई।
-16 सितंबर को गांव नगला वाद निवासी टिंकू के चार वर्षीय बेटे देवराज की भी उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई।
-16 सितंबर को अलीगढ़ के तुर्कमान गेट निवासी मंजूर अहमद के आठ वर्ष के बेटे हुदा की बुखार के चलते मौत हो गई।
-18 सितंबर को इगलास अड्डा निवासी एक वर्षीय बेबी उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। परिजन उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी को उल्टी-दस्त हो गए हैं। वह बागला जिला अस्पताल में भर्ती है। कई दिनों से उपचार चल रहा है, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं है।-गरीबदास, ढकपुरा।
मुझे कई दिनों से उल्टी-दस्त हो रहे थे। दवा ली, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हो पा रही थी। अब बागला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।-पुष्पा, नयाबास
मौसम बदल रहा है। ऐसे में सभी को सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे पानी का सेवन न करें। घर का बना हल्का भोजन ही लें। उल्टी-दस्त की समस्या होने पर पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाएं।-सूर्यप्रकाश, सीएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed