फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   43 colleges out of black list

43 माध्यमिक स्कूल काली सूची से बाहर

Sat, 16 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 16 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
43 colleges out of black list
यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
हाथरस। मानक से अधिक अयोग्य और गैर पंजीकृत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने पर डिबार किए गए प्रदेश के 906 माध्यमिक स्कूलों को शासन ने ब्लैक लिस्ट से बाहर कर दिया है। इस सूची में हाथरस के भी 43 विद्यालय शामिल हैं। शासन का तर्क है कि इन सभी स्कूलों की पांच वर्ष की डिबार अवधि वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षा पूर्ण होने के साथ ही पूरी हो चुकी है। लिहाजा काफी विचार-विमर्श के बाद इन स्कूलों को ब्लैक लिस्ट से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। अब यह विद्यालय 2017 की यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकेंगे।

संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार वाजपेयी ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को इस बारे में पत्र भेजकर जानकारी दी है। इनमें वर्ष 2011 में मानक से अधिक अयोग्य और गैर पंजीकृत छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र और ओएमआर सीट अग्रसारित करने पर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इस सूची में हाथरस जनपद के 43 विद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन


इस सूची में जिले के मां भगवती देवी इंटर कॉलेज पिथा खुटीपुरी, वाईसी इंटर कॉलेज कोटा, बमनई जनता इंटर कॉलेज बमनई, राजा महेंद्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज मुरसान, डॉ.वीपी मदनावत इंटर कॉलेज नगला आल, आरपी इंटर कॉलेज जलेसर रोड, श्रीमती इंद्रा स्मारक इंटर कॉलेज लालगढ़ी, एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर, रीना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दत्तगढ़ी, डीपीएस मॉर्डन इंटर कॉलेज चंदनपुर, पोखपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुर्रका, वनखंडी महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदराराऊ, बहोरी सिंह यादव इंटर कॉलेज ढावर अगसौली, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सादाबाद, आरजी इंटर कॉलेज जटोई, लाखन सिंह खजानी देवी इंटर कॉलेज मुरसान, परशुराम इंटर कॉलेज मढ़नई सादाबाद, रामचंद्र मैमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गदाई बामौली, एसएसएल जीडी गौतम इंटर कॉलेज भुकलारा,महावीर स्वामी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलेसर रोड, बीएल स्मृति इंटर कॉलेज सहपऊ, अंगूरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरीसला, ईश्वरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटीपुरी, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर खेड़िया, विमला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वर्द्धवारी, चौधरी वंशीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असहदपुर महमूदपुर, रेवती सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ीइच्छा, जेएसबीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौटी, चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंका, जेके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामसी, नवाब सिंह मैमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी हरिहा, मां कमला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला अंता अगसौली, जगन्नाथ प्रसाद गंगादेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदपा, आरके त्यागी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासवित्ता, उज्जवल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वटपुरा, रोशनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला शेखा, प्रथ्वी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डंडेसरी, केएमबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डंडेसरी, रामवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधुरी अगसौली, पूरन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसारा, ज्ञान सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरदिलनगर, आरके यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसौली, बाबू सिंह गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगराना जरारा डोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
परिषद के आदेश के अनुसार यह विद्यालय काली सूची से बाहर आ गए हैं। आगामी परीक्षा में इन्हें परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार किया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed