{"_id":"5c5f1eedbdec2273a13565a1","slug":"41549737709-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी परीक्षा देने के बाद भी एक पेपर में अनुपस्थित दर्शा छात्रा किए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी परीक्षा देने के बाद भी एक पेपर में अनुपस्थित दर्शा छात्रा किए फेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का काम तो रामभरोसे चल रहा है। क्षेत्र के गांव सल्हैपुर चंदवारा स्थित केएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में पढ़ने वाली बीए दूसरे वर्ष की छात्रा पिंकी उपाध्याय पुत्री सुभाषचंद्र उपाध्याय ने यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा है कि लापरवाहीपूर्ण तरीके से उसे भूगोल के एक पेपर में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया, जबकि उसने सभी पेपर समय से दिए हैं।
उसने विश्वविद्यालय पर उसके भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसे पास करने की प्रार्थना की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अपने पिता के साथ जाकर जब इसकी शिकायत विश्वविद्यालय में की तो वहां के कर्मचारियों ने उसे जिस कॉलेज में उसने परीक्षा दी थी, उसकी उपस्थिति शीट की मांग की थी।
जब उसने उस कॉलेज से उपस्थिति शीट लेकर भी उपलब्ध करा दी, फिर भी उसे पास नहीं किया गया है। अब उसके सामने बीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने की समस्या खड़ी हो गई है। इस विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू होने जा रही हैं। अगर उसे विश्वविद्यालय द्वारा पास नहीं किया गया तो वह किस तरह बीए फाइनल की परीक्षा दे पाएगी।