{"_id":"5c169367bdec225a23720b11","slug":"41544983399-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के वितरण की सूचना न देने पर 19 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के वितरण की सूचना न देने पर 19 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। बार-बार निर्देशों के बावजूद 33 स्कूल और कॉलेज एमडीएम वितरण की सूचना नहीं दे रहे हैं। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग के 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक लग गई है और माध्यमिक के 14 शिक्षकों को नोटिस दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दोपहर के खाने के रूप में एमडीएम का वितरण किया जाता है, जिसकी हर दिन की रिपोर्ट आईजीआरएस कॉल के माध्यम से लखनऊ कंट्रोल रूम द्वारा ली जाती है, लेकिन जिलेभर के 33 विद्यालय ऐसे हैं, जो काफी समय से एमडीएम वितरण की सूचना ही नहीं दे रहे हैं।
इस कारण विभागीय कार्य प्रणाली प्रभावित हो रही है। शासन से प्राप्त सूची के बाद बीएसए ने 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के 14 शिक्षकों को नोटिस दिए जाने के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा है।