फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दाऊजी मेला के दौरान आ सकते हैं प्रदेश के एक दर्जन मंत्री

दाऊजी मेला के दौरान आ सकते हैं प्रदेश के एक दर्जन मंत्री

Sun, 20 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दाऊजी मेला के दौरान आ सकते हैं प्रदेश के एक दर्जन मंत्री
हाथरस, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का आगाज गणेश चतुर्थी यानि 25 अगस्त को हो जाएगा। धार्मिक विद्वानों के सानिध्य में ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर पर पूजा-अर्चना होगी। दाऊजी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट हो चुकी है। खेल तमाशे वाले आकर अपने अपने झूले लगाने में जुट गए हैं।

मेला ंडाल में बड़े झूले और मौत का कुआं लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विद्युत केबिल भी लगभग डाली जा चुकी है। इधर, मेला कार्यक्रम संयोजक भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लाफ्टर शो, शाम ए गजल, पंजाबी दरबार, संगीत सम्मेलन में बड़े कलाकारों में बुलाने के लिए संयोजक एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में भारत, केसरी, हिंद केसरी, ब्रज केसरी सहित तमाम पहलवान दाऊ बाबा के अखाड़े में मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


लंबे समय बाद भाजपा सरकार में दाऊजी मेला का आयोजन हो रहा है। मेला उद्घाटन के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ सकते हैं। मेला में सात दिन तक होने वाले अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में प्रत्येक दिन एक या दो मंत्रियों को बुलाने के लिए आयोजक लखनऊ और दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो लगभग 12 मंत्रियों का मेला में आना लगभग तय हो गया है। एक या दो दिन में सभी मंत्रियों के आगमन की तिथि भी दंगल कमेटी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता सम्मेलन में आएंगे मंत्री स्वामी प्रसाद

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में सात सितंबर को दोपहर 2 बजे मेला रिसीवर कैंप में होने वाले सहकारिता एवं पंचायती राज सम्मेलन उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आएंगे। सम्मेलन संयोजक राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि लखनऊ जाकर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सात सितंबर के सम्मेलन में आने के लिए अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed