फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   40 thousand rupees will be given after cleaning work

सफाई कर्मी को कार्य विरत होने पर मिलेंगे 40 हजार रुपये

Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees will be given after cleaning work
वार्ता करते धीरेंद्र वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला
 सदस्य राज्य निगरानी समिति समाज कल्याण विभाग धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने शुक्रवार को नगर पालिका में आकर सफाई कर्मियों की स्थिति के विषय में व्यापक जानकारी ली। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कर्मियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


धीरेंद्र ने वार्ता में बताया कि केंद्र और राज्य सरकार सफाई कर्मियों की सुविधा और विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इनमें एक योजना है कि यदि कोई सफाई कर्मी सफाई के कार्य से विरत होता है तो उसे तत्काल 40 हजार रुपये की नकद मदद मिलेगी और उसके अतिरिक्त व्यवसाय करने के लिए 15 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध होगा। हाथ से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। कर्मियों को दस्ताने,  बूट, वर्दी और अन्य उपकरण मिलेंगे। आउट सोर्सिंग से भर्ती हुए कर्मियों की हकतलफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


पहले निजी ठेकेदार आउट सोर्सिंग का काम देखते थे और कर्मियों को उनका पूरा हक नहीं मिलता था। अब आउट सोर्सिंग का प्रबंधन डूडा के हाथ में दे दिया गया है। सफाई कर्मी को नए नियम के अनुसार 292 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा। कर्मियों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए वेतन उनके खातों में जाएगा। पीएफ नियमानुसार जमा किया जाएगा। सफाई नेता निरंजन प्रकाश से बात कर धीरेंद्र ने कर्मियों के विषय में व्यापक जानकारी ली। प्रमुख रूप से थे रामदास वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, निर्मलदास एवं नगर पालिका कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed