फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   29 bigha wheat crop from the fire

आग से 29 बीघा गेहूं की फसल हुई राख

Sun, 15 Apr 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 15 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
 29 bigha wheat crop from the fire
जलती हुई बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में गेहूं काट रही कंपास मशीन में हुई स्पार्किंग से आग लग गई। आग से किसानों की 29 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां रवाना हुईं, लेकिन बड़ी गाड़ी महौ के पास सेंगर नदी के पुल को पार नहीं कर पाई, जिससे छोटी गाड़ी से ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि शाहपुर कलां में आग लगने की सूचना उनको दोपहर करीब 2.05 बजे मिली थी। सूचना पर विभाग ने दो अग्निशमन दमकलों को मौके पर भेजा। छोटे वाहन ने तो गांव में पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन महौ के पास सेंगर नदी का संकरा पुल होने के कारण आग बुझाने के लिए बड़ी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अग्निकांड में आग लगने का कारण गेहूं काटने की कंपास मशीन बताई जा रही है। किसान इस मशीन से गेहूं की फसल कटवा रहे थे। इस दौरान इन कंपास मशीन में स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई। अग्निकांड में किसान राजकुमार पुत्र भगवानदास की 20 बीघा, किसान शिव कुमार पुत्र भगवानदास की सात बीघा एवं किसान संतोष कुमार पुत्र सुभाषचंद्र की दो बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गेहूं की फसल के साथ-साथ गेहूं काटने की कंपास मशीन में भी आग लग गई, जिससे इस मशीन में भी काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed