{"_id":"69fbadd294653960e204d71c","slug":"270-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-commission-agents-account-in-three-minutes-hathras-news-c-56-1-hts1004-148156-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन मिनट में आढ़ती के गल्ले से 2.70 लाख रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन मिनट में आढ़ती के गल्ले से 2.70 लाख रुपये पार
Thu, 07 May 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। संवाद
कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस में बुधवार की सुबह एक आढ़ती के गल्ले से 2.70 लाख रुपये से भरा थैला चोरी हो गया। गल्ले का ताला तोड़कर चोर ने महज तीन मिनट में ही इस घटना को अंजाम दे दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
रामनगर कॉलोनी मुरसान गेट के रहने वाले अरुण कुमार की मंडी समिति में अरुण कुमार-योगेश कुमार के नाम से फर्म है। अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे एक किसान से उन्होंने पांच क्विंटल गेहूं खरीदा था। उसे भुगतान करने के बाद शेष रुपयों का थैला मेज की दराज में रखकर ताला लगा दिया था।
लगभग 10.55 बजे वे दूसरी दुकान पर गए। पांच मिनट के अंदर लौटे और अपनी गद्दी पर बैठ गए। उनकी नजर अचानक गल्ले पर पड़ी तो ताला टूटा हुआ था। दराज में देखा तो रुपयों का थैला लापता था। अरुण कुमार ने आसपास तलाश की, लेकिन थैला नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के व्यापारियों को एकत्रित किया। मौके पर काफी संख्या में व्यापारी व किसान जमा हो गए।
विज्ञापन
अरुण कुमार की दुकान में सीसीटीवी नहीं है। पड़ोस की दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक युवक सफेद शर्ट व सफेद रंग का कैप लगाकर दुकान की तरफ आता दिखा और तीन मिनट बाद ही शर्ट में कुछ छिपाते हुए निकल गया।
दूरी के कारण कैमरे में उसका साफ चेहरा नहीं आ सका। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा छानबीन की। अरुण कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंडी में लगे सीसीटीवी खराब : घटना के बाद व्यापारियों ने मंडी सचिव को सूचना दी। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज देखने की गुजारिश की। वे कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन पता चला कि मंडी समिति में लगे कैमरे खराब हैं। गेट पर लगे कैमरों के तार बंदर तोड़ चुके हैं। इस बात की जानकारी पर व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।