फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   26,496 Candidates to Appear for Home Guard Registration Exam at 12 Centers

Hathras News: 12 केंद्रों पर 26,496 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड पंजीयन परीक्षा

Fri, 17 Apr 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
26,496 Candidates to Appear for Home Guard Registration Exam at 12 Centers
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में होमगार्ड पंजीयन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 26,496 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र केवल माध्यमिक विद्यालयों को ही बनाया गया है।
विज्ञापन




परीक्षा का आयोजन तीनों दिन दो-दो पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 4416 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन




सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए उड़न दस्ते भी सक्रिय रहेंगे। हर केंद्र पर एक स्टेटिक व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश का कहना है कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed