{"_id":"59e798564f1c1bd8538b803c","slug":"23-will-be-final-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को जारी हो जाएगी अंतिम मतदाता सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को जारी हो जाएगी अंतिम मतदाता सूची
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Voter-verified paper audit trail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में संशोधन का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। घर-घर जाकर और बूथों पर दावे और आपत्तियां लेने का काम खत्म होने के बाद अंतिम मतदाता सूची की प्रिंटिंग शुरू हो गई है। प्रशासन की कोशिश सोमवार तक अंतिम मतदाता सूची जारी करने की है। रविवार को डीएम इस संबंध में सभी एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बैठक भी करेंगे और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
नगर पालिका और नगर पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम एक महीने पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर शुरू कराया गया था। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स की टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची में संशोधन के लिए सर्वे किया। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के अलावा नवविवाहिता महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाए गए, जबकि शादी के बाद क्षेत्र छोड़कर जा चुकीं युवतियों, मृतकों और गली-मोहल्ला छोड़कर जा चुके लोगों के नाम सूची से हटाए गए। नाम, पते, उम्र और बल्दियत की त्रुटियां भी दूर कराई गईं।
इसके अलावा बूथ स्तर पर भी यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाए गए हैं। सभी बीएलओ ने मतदाता सूचियों में संशोधन के प्रस्ताव बनाकर दो दिन पहले ही तहसीलों में जमा करा दिए। इनके आधार पर संशोधित मतदाता सूची की फीडिंग का काम भी पूरा करा लिया गया है। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि सभी तहसीलों की अंतिम मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। इसकी प्रिंटिंग का काम चल रहा है। सोमवार तक अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।