फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Onion prices now bringing tears to eyes; consumption cut back.

Hathras News: अब प्याज के दाम निकाल रहे आंसू, खपत में कटौती

Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Onion prices now bringing tears to eyes; consumption cut back.
शहर के बाजार में बिकता प्याज। संवाद - फोटो : Samvad
त्योहारों के सीजन से ठीक पहले टमाटर के बाद अब प्याज के दाम भी आम लोगों के आंसू निकाल रहे हैं। मुख्य उत्पादक राज्यों से आवक घटने के कारण स्थानीय बाजार में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार तक प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक थोक मंडी में प्याज 50 से 52 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जबकि परचून व फुटकर बाजारों तक पहुंचते-पहुंचते इसके दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। थोक कारोबारी अयूब कुरैशी का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में हुई भारी बारिश के कारण प्याज की फसल प्रभावित हुई है और मंडियों में आवक काफी कम हो गई है। अब सभी को नई फसल के बाजार में आने का इंतजार है, जिसके बाद ही कीमतों में राहत की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


रसोई से लेकर चाट के ठेलों तक घटा प्रयोग
प्याज की महंगी दरों का सीधा असर आम गृहिणियों के रसोई के बजट पर देखने को मिल रहा है। तड़के और सलाद के लिए अनिवार्य माने जाने वाले प्याज का इस्तेमाल अब सोच-समझकर किया जा रहा है। घरों के अलावा होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में भी सिरके वाले प्याज व मुफ्त सलाद में कटौती की गई है। शहर में जगह-जगह मिलने वाली भेलपूरी, छोले-भटूरे और चाट के ठेलों पर विक्रेताओं ने ग्राहकों को दिए जाने वाले कटे प्याज की मात्रा में भी कटौती कर दी है। कारोबारी फिरोज का कहना है कि जब तक आवक सामान्य नहीं होती, तब तक दामों में नरमी आने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed