{"_id":"5c61c82abdec22105574eea7","slug":"21549912106-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडरों को नहीं मिला भुगतान, एक्सईन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडरों को नहीं मिला भुगतान, एक्सईन से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मीटर रीडर बिजली विभाग की रीड की हड्डी होता है, उनकी मेहनत से बिजली विभाग को राजस्व मिलता है। लेकिन, विभाग उनको भी भुगतान नहीं कर रहा है। जिससे नाराज मीटर रीडरों ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बिलिंग एजेंसी से पांच माह का भुगतान कराने की मांग की है।
अभियंता आदित्य पाण्डेय को सौपें पत्र में कहा कि आर्यन बिलिंग एजुकेटेड कंपनी में सितंबर 2018 तक कार्य किया जबकि हमें अप्रैल 2018 तक भुगतान किया गया। विभाग से पता किया गया तो कंपनी को जून 2018 तक भुगतान किया गया है। इस संदर्भ में कंपनी से बात की गई तो कंपनी लोगों ने बताया कि तीन माह का भुगतान विभाग से मिलने पर मीटर रीडरों को पांच माह का भुगतान किया जाएगा। सभी मीटर रीडरों ने सोमवार को पत्र सौंपते हुए अधिशासी अभियंता से बिलिंग एजेंसी से भुगतान कराने की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में हरीश तोमर, अफजल फारुकी, समरोज खान, कमल सिंह, बनी सिंह, राजकुमार कुशवाहा, राजकुमार तोमर, दीपक राजौरिया, माधव यादव थे।