फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सपा-बसपा गठबंधन में हाथरस संसदीय सीट से सपा लड़ेगी चुनाव

सपा-बसपा गठबंधन में हाथरस संसदीय सीट से सपा लड़ेगी चुनाव

Sun, 13 Jan 2019 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन में हाथरस संसदीय सीट से सपा लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
मनोज माहेश्वरी
हाथरस। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद हाथरस संसदीय सीट के सपा के खाते में जाना लगभग तय हो चुका है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। पिछले दिनों में जब हाथरस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनोज सोनी का क्षेत्र बदलकर जब इस बार उन्हें बसपा ने आगरा सुरक्षित सीट से प्रभारी बनाया था। तभी यह माना जा रहा था कि यह सीट सपा के खाते में जाएगी।

हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह सीट सपा के खाते में चली गई है। सपा ने हाल में ही आवारा पशुओं सहित कई मसलों में जिस तरह से प्रदर्शन आदि किए हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो चुका है कि गठबंधन में यह सीट सपा के ही खाते में जा रही है। सपा से सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन हैं। वह पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले बसपा और सपा के गठबंधन की बात सामने आई थी। अब शनिवार को सपा और बसपा ने इसका ऐलान भी कर दिया कि दोनों दल यूपी में मिलकर चु्नाव लड़ेंगे। उसके बाद सभी की टकटकी इस पर लग गई थी कि आखिर यह सीट किसके खाते में जाएगी। बसपा की ओर से यहां से सबसे ज्यादा प्रबल दावेदार मनोज सोनी को माना जा रहा था। मनोज सोनी बसपा से पिछला चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर आए थे, लेकिन एकाएक पिछले दिनों बसपा ने उन्हें आगरा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित कर दिया और मनोज सोेनी वहां से तैयारियों में जुट गए। बसपा में जो लोकसभा क्षेत्र प्रभारी होता है, उसे ही प्रत्याशी माना जाता है। तबसे यही माना जा रहा था कि अब यह सीट सपा के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पूर्व ऊर्जा मंत्री, सादाबाद विधायक और बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि वह हाथरस संसदीय सीट गठबंधन के चलते सपा के खाते में गई है। फोन पर हुई बातचीत में उपाध्याय ने बताया कि यह हाथरस सीट सपा के खाते में गई है और गठबंधन प्रत्याशी वहां से दमदारी से चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। इधर, सपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन की सक्रियता से भी यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि यह सीट सपा के ही खाते में जा रही है। हालांकि सुमन का कहना है कि सीट किसके खाते में जाएगी। इसकी विधिवत घोषणा पार्टी आलाकमान ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed